26/11/2026
Entertainment

Pakistan की वेब सीरिज को लेकर नेटफ्लिक्स को चेतावनी

पाकिस्तानी शो भारत में स्ट्रीम हुआ तो अच्छा नहीं होगा
पाकिस्तान का एक शो है ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ इस सीरिज को 4 दिसंबर को पूरी दुनिया में एक साथ रिलीज किया जाना है, भारत के सिनेमा से जुड़े दो संगठनों ने केंद्र और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इसे भारत में भी रिलीज किए जाने की संभावना है इसलिए इस पर पहले से ही रोक लगा देनी चाहिए। इस संदर्भ के बाद केंद्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तानी कंटेंट भारत में स्ट्रीम नहीं होना चाहिए।

‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ और ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन का हवाला देते हुए कहा है कि किसी भी पाकिस्तानी सीरीज की स्ट्रीमिंग हमारे यहां रोकी जानी चाहिए। दोनों संगठनों ने कहा है कि देशहित सर्वोपरि है इसलिए नेटफ्लिक्स को ऐसी सीरिज रिलीज करने से रोका जाना चाहिए। भारत में फिलहाल पाकिस्तानी कलाकारों का काम ही नहीं कई पाकिस्तानी के इंस्टा अकाउंट तक बैन हैं। ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ सीरिज को फरहत इश्तियाक के उपन्यास पर बनाया गया है। इसमें अहद रजा मीर, हानिया आमिर, सनम सईद और इकरा भी हैं।