इंदौर की जानीमानी कथाकार ज्योति जैन को सुनिए विविध भारती पर
साहित्यकार ज्योति जैन के साक्षात्कार का 2 सितम्बर को विविध भारती से प्रसारण, रेडियो सखी ममता सिंह करेंगी संवाद
इंदौर शहर के साहित्य जगत के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि 2 सितम्बर को विविध भारती मुंबई द्वारा साहित्यकार ज्योति जैन से साक्षात्कार का प्रसारण किया जाएगा। इसे शाम 4।00 बजे से 5 बजे तक सुना जा सकेगा जिसका पुनः प्रसारण अगले दिन भी होगा। कार्यक्रम की अवधि 1 घंटे की है। इस कार्यक्रम में रेडियो सखी ममता सिंह ने ज्योति जी से विस्तार से संवाद किया है। ज्योति जैन के लेखन संसार, सृजन यात्रा और लेखन प्रक्रिया के अलावा सामाजिक सरोकारों और निजी जीवन के भी हर आयाम पर चर्चा की गई है। कार्यक्रम दो भागों में प्रसारित किया जाएगा। पहला भाग बुधवार 2 सितंबर 2026 को सुना जा सकेगा। अगले दिन सुबह 10 बजे पुनर्प्रसारण होगा। नेट स्ट्रीमिंग और मोबाइल एप्लिकेशन के ज़रिए इसे दुनिया के किसी भी कोने में सुना जा सकता है। वामा साहित्य मंच के पदाधिकारियों ने अपनी अध्यक्ष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। लाइव स्ट्रीमिंग नीचे दी गई लिंक्स पर उपलब्ध होंगी।
https://www.radioindialive.com/vividh-bharti-live
https://akashvani.gov.in/radio/live.php
