Abhishek Banerjee को गुस्साई भीड़ ने पीटा, अंडे टमाटर भी खाने पड़े
ममता बनर्जी के सीएम रहते सांसद अभिषेक बनर्जी को सुपर सीएम कहा जाता था लेकिन आज भीड़ ने पिटाई कर दी
चार मई से पहले जिन अभिषेक बनर्जी के साथ कम से कम 20 गाड़ियों काफिला चलता था और जिन्हें सुपर सीएम कहा जाता था सत्ता बदलते ही यह हालत हो गई कि आज उन्हें अंडे टमाटरों ही नहीं लोगों के लात घूंसों और गालियों का भी सामना करना पड़ा। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सोनारपुर पहुंच कर यह बताना चाह रहे थे कि उन्हें चुनावी हिंसा से प्रभावित टीएमसी कार्यकतार्ओं की चिंता है लेकिन स्थानीय लोगों ने अभिषेक उर्फ भाइपो को घेर लिया और मारपीट करते हुए उनके कपउ़े फाड़ दिए। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी पिटाई होते देख उन्हें क्रिकेट में काम आने वाला हेलमेट पहना कर बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग अभिषेक का विरोध कर रहे हैं और उन पर टमाटर अंडे फेंकने के साथ नारे भी लगाते जा रहे हैं और उनकी पिटाई की कोशिश कर रहे हैं। अभिषेक का कहना है कि यह सब भाजपा के लोगों का किया धरा है। दूसरी तरफ अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर को लेकर सीआईडी ने समन जारी करते हुए उन्हें एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अभिषेक को उनके कालीघाट स्थित आवास पर यह नोटिस दिया गया।
