October 18, 2026
वर्ल्ड

SCO Summit की एडिटेड तस्वीर डाल कर फंसे शरीफ

मोदी को हटाने और खुद को बीच में दिखाने की कोशिश में एडिटिंग करवाकर डाली फोटो

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एससीओ समिट में पर्याप्त तवज्जो नहीं मिली और पुतिन के पीछे तो वो दौड़ते तक नजर आए लेकिन किसी भी बड़े नेता ने उन्हें भाव नहीं दिया इससे परेशान शरीफ ने ऐसा काम कर दिया कि उनकी किरकिरी कहीं ज्यादा हो गई। दरअसल जब समिट में शामिल राष्ट्रप्रमुखों का फोटो सेशन हुआ तो शरीफ भी उसमें शामिल थे लेकिन जब फोटोज आईं तो शरीफ को लगा कि सेंटर से चौथे नंबर पर खड़े हुए वो ठीक नहीं लग रहे हैं और इससे भी बड़ी बात कि मोदी भी इस फोटो में शामिल हैं। लिहाजा उन्होंने अपने स्टाफ से फोटो को इस तरह गढ़ने को कहा कि वे प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों के बीच नजर आएं और मोदी उस फोटो से गायब कर दिए जाएं। ऐसा फोटो बन गया तो शरीफ ने उसे बड़ी शान से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाल भी दिया लेकिन मामला वैश्विक राजनीति से जुड़ा था इसलिए यह एडिटिंग तुरंत पकड़ में आ गई और शरीफ जो खुद को बीच में दिखाकर अपना महत्व बताना चाह रहे थे अब किरकिरी झेल रहे हैं।