Belongings का लोकार्पण और राजनीति की जमावट के नए समीकरण
अखिलेश को ठीक बगल में बैठाया सोनिया ने, कैप्टन अमरिंदर सिंह का पहुंचना भी रहा खास
सोनिया गांधी की किताब ‘बिलांगिंग्स-एक जर्नी ऑफ लव’ का लोकार्पण आज दिल्ली में हुआ और यह समारोह काफी राजनीतिक सरगर्मियां भी साथ लेकर आया। जिस तरह से अखिलेश यादव सोनिया के पास बैठे या जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह वहां पहुंचकर पहली पंक्ति में बैठे, इन सभी बातों से आगामी राजनीति के समीकरण तलाशे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सोनिया ने बताया कि उन्होंने यह किताब इसलिए लिखी क्योंकि गांधी परिवार के बारे में कई झूठी सच्ची बातें फैलाई जाती हैं इसलिए लोगों तक सही बात पहुंचाने की कवायद में इसे लिखा गया।
वहीं राहुल गांधी ने इस मौके पर भी जो कुछ कहा वह अगले कुछ समय तक राजनीति में सरगर्मी फैलाए रखेगा क्योंकि जिस तरह से राहुल ने बताया कि सोनिया और राजीव गांधी के एक दूसरे की गोद में बैठने का जिक्र किया उससे खुद सोनिया गांधी भी असहज महसूस कर रही थीं। बिलांगिंग्स के लोकार्पण पर जो राजनीतिक बिसातें जम रही हैं वह अगले साल होने वाले चार राज्यों के चुनाव के हिसाब से भी काफी खास है।
