November 17, 2026
देश दुनिया

Rahul Gandhi ने पहली बार जिक्र किया गर्लफ्रेंड का

इंडी गठबंधन के कई सदस्यों के साथ किया गया बिलांगिंग्स का विमोचन

सोनिया की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ के विमोचन कार्यक्रम में राहुल ने पहली बार ‘गर्लफ्रेंड’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज के जिस वर्सिटी रेस्टोरेंट में राजीव और सोनिया की पहली मुलाकात हुई थी। कई साल बाद राहुल ने उस रेस्टोरेंट को देखने की इच्छा होने पर उन्होंने गर्लफ्रेंड से उस रेस्टोरेंट चलने को कहा ताकि उस जगह को देखा जाए कि जहां मेरे माता-पिता की मुलाकात कहां हुई थी। राहुल ने बताया कि जब उसके मालिक से बात हुई तो उससे पूछा कि मेरे माता-पिता यहीं मिले थे तो उन्होंने कहा कि अच्छा, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं’। मैं बिल्कुल जानता हूं कि आप किनकी बात कर रहे हैं’।

कई नेता पहुंचे कार्यक्रम में
आईटीसी मौर्य होटल में हुए कार्यक्रम में इंडी गठबंधन के राहुल, प्रियंका, खड़गे, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, हेमंत सोरेन, सुप्रिया सुले, डीके शिवकुमार, सुक्खू, उमर अब्दुल्ला और जोसेफ विजय भी पहुंचे।