Congress SP के बीच सीट समझौते पर नया पेंच
कांग्रेस ने ऐसी सीटों के लिए भी मांग कर दी जिन पर उसके उम्मीदवार चौथे नंबर पर रहे हैं
कांग्रेस और सपा के बीच उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले चल रही रस्साकशी का एक पेंच तब सामने आया जब कांग्रेस 181 सीटों की जो सूची समाजवादी पार्टी को थमाना चाहती थी उसकी लिस्ट ही लीक हो गई। कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित अयोध्या की बीकापुर से भी लड़ना चाहती है। मजे की बात यह है कि सपा लंबे समय से कह रही है कि कांग्रेस की जो हालत है उसमें इतनी ज्यादा सीटें मांगना गलत होगा। यही वजह है कि दोनों के बीच अब तक सीटों का कोई समझौता नहीं हुआ है ऐसे में सीधे 181 सीटों की सूची सपा को थमाना राजनीतिक तौर पर मजेदार हालात खड़े कर सकता है। इनमें अधिकतर सीटें वो हैं जिनमें सपा की अच्छी खासी रुचि है जबकि कांग्रेस इन पर पहले भी अच्छा नहीं कर सकी है।
