October 8, 2026
Film

Arun Govil पहले राम बने थे अब बनेंगे दशरथ

रामायणम फिल्म के नए पोस्टर में दशरथ की भूमिका में नजर आए गोविल
बेहद महंगे बजट वाली ‘रामायणम’ में अरुण गोविल दशरथ बन रहे हैं। गोविल धारावाहिक रामायण में राम की भूमिका निभा कर ही पूरे देश में पहचान कायम कर चुके थे लेकिन अब वो राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। रामायणम के ताजे रिलीज किए गए सोलो पोस्टर में राजा दशरथ के अवतार में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं। रामायणम दो भाग में बनाई जा रही है। फिल्म के कास्ट से गोविल का जुड़ना इसलिए भी खास है क्योंकि वे सांसद बनने के बाद से फिल्मी दुनिया में कम ही सक्रिय रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, “एक समय उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम का किरदार जिंदा किया था. अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। अरुण गोविल बतौर राजा दशरथ।”