February 11, 2026
वर्ल्ड

Iran के आर्मी चीफ ही निकले इजराइल के जासूस

हर हमले से पहले ही मीटिंग में नहीं पहुंच रहे थे कानी

ईरान यूं तो सीधे इजराइल से भिड़ चुका है और इसके लिए जबरदस्त लॉबीइंग भी चल रही है लेकिन इसी बीच एक खबर ने ईरान की नींद उड़ा दी है. दरअसल ईरान के आर्मी चीफ इस्माइल कानी पर ही इजरायली जासूस होने के आरोप हैं और जब ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कानी से कड़ी पूछताछ की तो उसे दिल का दौरा पड़ गया. ताजा खबरों में बताया जा रहा है कि कानी को इस दौरे के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है.

दरअसल एक महीने से ज्यादा समय से ईरान के आर्मी चीफ कानी पर इस बात को लेकर शंका थी कि वे सूचनाएं लीक कर रहे हैं. यह शंका तब और गहरा गई जब पेजर और वॉकी-टॉकी से हिजबुल्ला काडर को निबटाया गया. हिजबुल्लाह के जिन नेताओं से कानी को मिलना था वे सभी विस्फोटों में मारे गए लेकिन कानी बैठक में पहुंचे ही नहीं थे इसलिए बच गए थे. जब हिजबुल्लाह नेता नसरल्लाह की हत्या हुई तब भी कानी को उनसे मिलने पहुंचना था लेकिन वे नहीं पहुंचे थे. तब कानी पर ईरानी सेना का शक और मजबूत हो गया. इतनी सटीक और गोपनीय जानकारी इजरायल को किसने दी इस पर कड़ी नजर रखने के बाद पता चला कि कानी ही इसके सूत्रधार थे. आखिर उनसे ईरानी अफसरों ने कड़ी पूछताछ की और इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ गया. अब सूत्र कह रहे हैं कि कानी का स्वास्थ्य ठीक है लेकिन हकीकत क्या है यह किसी को नहीं पता क्योंकि कानी अब तक सामने नहीं आए हैं.