कलिंगा ‘केएलएफ’ सम्मान पंकज सुबीर को
कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ के लिए दिसंबर में किया जाएगा सम्मानित
साहित्य जगत से प्रदेश के लिए गौरवशाली खबर यह है कि वरिष्ठ साहित्यकार एवं कथाकार पंकज सुबीर को उनके चर्चित कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ के लिए कलिंगा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल (KLF) का प्रतिष्ठित ‘केएलएफ बुक ऑफ द ईयर’ अवार्ड दिया जाएगा। इस प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच का यह सम्मान पहली बार मध्यप्रदेश के किसी रचनाकार के हिस्से में आया है।
यह सम्मान आगामी दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य और गरिमामय समारोह में देश-विदेश के प्रमुख साहित्यकारों, विचारकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।
समकालीन कथा साहित्य में विशेष पहचान रखता है ‘ख़ैबर दर्रा’
पंकज सुबीर का कहानी संग्रह ‘ख़ैबर दर्रा’ अपने प्रकाशन के बाद से ही साहित्यिक हलकों में चर्चा के केंद्र में रहा है। मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक अंतर्विरोधों और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संदर्भों को अपनी सहज और तीखी भाषा शैली में पिरोने के लिए इस कृति को पाठकों और समीक्षकों दोनों की ओर से भरपूर सराहना मिली है। चयन समिति ने संग्रह की कहानियों के शिल्प, विषय चयन और कथ्य की गहराई को रेखांकित करते हुए इसे इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कथा सम्मान के लिए चुना।
इस घोषणा पर प्रदेश के साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक हलकों से पंकज सुबीर को बधाइयां प्रेषित मिल रही हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें इसके लिए बधाई प्रेषित की है
