Greenland, Denmark की जिम्मेदारियां अब अमेरिका के हवाले हैं- ट्रंप
कनाडा को अपना राज्य बनाने की तरफ ट्रंप ने बढ़ाया एक और कदम
अमेरिका की नजरें आसपास के सारे देशों पर टिकी हुई हैं और इस क्रम में एक बड़ी घोषणा ट्रंप ने यह कर दी है कि अब डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सुरक्षा और जरुरतों का दायित्व अमेरिका का होगा। ट्रंप का दावा है कि इन दोनों देशों ने अपने सुरक्षा जैसे मुद्दों के लिए अमेरिका को सारे अधिकार दे दिए हैं और अब उनकी सुरक्षा की चिंता अमेरिका की होगी। वैसे ग्रीनलैंड की तरफ से जारी बयान में यह कहीं नहीं कहा गया है बल्कि उसमें यह कहा गया है कि अमेरिका ओर ग्रीनलैंड एक नए सुरक्षा समझौते में आ रहे हैं। डेनमार्क और ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने तो यहां तक दावे कर दिए हैं कि अब अमेरिकी लिखित सहमति के बिना कोई भी देश इन दोनों जगहों पर कोई सैन्य ठिकाना नहीं बना सकेगा जबकि अमेरिका महत्वपूर्ण ठिकानों पर अपने सैन्य ठिकाने बनाएगा और अपनी ट्रूप्स को लगाएगा। जियोपॉलिटिक्स के जानकार कहते हैं कि ट्रंप आसपास के सारे छोटे देशों पर इसी तरह कब्जा जमाना चाहते हैं और उनका बड़ा लक्ष्य कनाडा को अपना 52वां राज्य बनाने का ही है। जिस तरह से ग्रीनलैंड को ट्रंप के कब्जे में जाते देखा जा रहा है उससे कनाडा के लिए सिरदर्द बढ़ना तय है क्योंकि अब अमेरिकी सेना उसे एक और तरफ से सीधे घेरते हुए नजर आएगी।
