September 18, 2026
देश दुनिया

Mamata Banerjee की नंदीग्राम उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा

टीएमसी के दोनों गुट न फूल पत्ती चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर सकेंगे और न पार्टी का मूल नाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में दो मोड़ एक साथ आ गए हैं। पहला तो यह कि टीएमसी के दोनों गुटों को फूल पत्ती वाला चुनाव चिन्ह नहीं दिया गया है। ममता बनर्जी को फुटबॉल खिलाड़ी और उनसे टूटे गुट को लिफाफो के चुनाव चिन्ह पर नंदीग्राम उपचुनाव लड़ने को कहा गया। दोनों ही गुटों को तृणमूल कांग्रेस नाम के इस्तेमाल से भी रोक दिया गया। इस बीच ममता के लिए दूसरा झटका यह रहा कि उन्होंने जिस संचिता डे को अपने गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए खड़ा किया था उसने नाम वापस ले लिया। ममता बनर्जी के साथ हुआ यह बहुत बड़ा खेला है। संचिता ने शुभेंदु से मुलाकात की और तुरंत ही यह निर्णय सामने आ गया। यहां से भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी के पीए रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को खड़ा किया है। चंद्रनाथ की हत्या शुभेंदु के मुख्यमंत्री चुने जाने के तुरंत बाद हुई थी और हाल ही में यह आरोप भी लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी ने चंद्रनाथ की हत्या के लिए साजिश रची थी। नंदीग्राम की सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था लेकिन दो जगह से चुनाव लड़ने के बाद एक सीट उन्हें छोड़ना थी इसलिए नंदीग्राम में उपचुनाव हो रहे हैं वहीं एक अन्य सीट पर भी उपचुनाव होने जा रहे हैं।