September 18, 2026
Film

Sridevi की संपत्ति पर मालिकाना हक की लड़ाई

बोनी कपूर और जान्हवी-खुशी की तरफ से लड़ रहे अभिषेक मनु सिंघवी, चेन्नई की 2.7 एकड़ जमीन का मामला

श्रीदेवी जब अपने करियर के शिखर पर थीं तब उन्होंने अपने लिए चेन्नई के शोलिंगनल्लूर में सर्वे नंबर 1/18 में तीन एकड़ के लगभग एक जमीन खरीदी थी। श्रीदेवी तो अचानक रही नहीं लेकिन उनकी खरीदी जमीन को लेकर अब मालिकाना हक के झगड़े बढ़ गए हैं। अब इस जमीन को लेकर एमसी शिवकामी और उनके भाई एमसी नटराजन ने याचिका दायर कर कहा है कि संपत्ति में उनका भी हिस्सा होना चाहिए। जबकि बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियां जरा भी हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। बोनी कपूर ने तो इस जमीन पर पूरा हक जताने के लिए अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकीलों को खड़ा कर दिया है ताकि एक अंश भी देना न पड़े जबकि याचिकाकर्ता कह रहे हैं कि उन्हें पांचवें हिस्से का हक तो मिलना ही चाहिए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दिसंबर में तय की है और दोनों पक्षों से कहा है कि वे तब तक यथास्थिति बनाए रखें।