Modi का जन्मदिन, अब तक के रिकॉर्ड, नए कीर्तिमान की तरफ कदम
25 साल तक हेड ऑफ स्टेट, सबसे लंबे समय के निर्वाचित प्रधानमंत्री, लगातार पद पर रहने का रिकॉर्ड भी बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनका जन्मदिन 13 बार मन चुका है। पच्चीस साल तक पहले राज्य के मुखिया और फिर केंद्र के मुखिया बतौर रहने के साथ ही वो अनूठा रिकॉर्ड तो बना ही चुके हैं साथ ही उनके नाम कई नए रिकॉर्ड भी हैं जिसमें सबसे लंबे समय तक के गैर-कांग्रेसी पीएम होना भी शामिल है। लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने के हिसाब से भी वो कीर्तिमान बना चुके हैं। चुने हुए प्रधानमंत्री के बतौर नेहरू के लगातार 4398 का रिकॉर्ड वे जून में तोड़ चुके हैं हालांकि इस मामले में एक पेंच यह है कि नेहरु देश के प्रधानमंत्री 6131 दिन रहे थे लेकिन चूंकि 1947 में जब वे प्रधानमंत्री बने तो वे चुनाव जीत कर नहीं आए थे यानी वे इलेक्टेड न होकर सिलेक्टेड प्रधानमंत्री थे, इस तरह उन्होंने निर्वोचित प्रधानमंत्री के रुप में शपथ 13 मई 1952 को ली थी। यदि प्रधानमंत्री के रुप में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड मोदी को बनाना है तो उन्हें 2030 तक प्रधानमंत्री रहना होगा यानी 2029 के चुनाव के बाद भी एक साल। यदि ऐसा होता है तो चौथी बार पीएम बनने वाले वे पहले प्रधानमंत्री होने के साथ कई रिकॉर्ड कायम कर डालेंगे
मोदी ने 22 मार्च 2026 को मोदी ने राज्य और राष्ट्र स्तर पर सरकार चलाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो सिक्किम के सीएम की हैसियत से पवन कुमार चामलिंग के पास था और जो उन्होंने 8,930 दिनों मुख्यमंत्री रह कर बनाया था। मोदी ऐसे गैर-कांग्रेसी पीएम भी हैं, जिन्होंने दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। तीन कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से न वो कोई चुनाव हारे और न एक भी दिन निर्वाचित कार्यकारी पद से बाहर रहे।
