Trump की नाराजी, कहा पाकिस्तान ईरान के पक्ष में काम कर रहा
पाकिस्तान ने मध्यस्थता के नाम पर धोखा दिया-अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब पाकिस्तान से इस बात को लेकर नाराज हैं कि पाक ने उन्हें मध्यस्थता करने के नाम पर धोखा दिया और ईरान के पक्ष में काफी काम किया। ट्रंप सरकार का साफ कहना है कि पाकिस्तान और कतर को मध्यस्थ बतौर जो भूमिका निष्पक्ष होकर निभानी थी वह न निभाते हुए इन दोनों ने अपने फायदे देखे और उससे भी बड़ी बात सभी कुछ ऐसा किया जिससे ईरान के पक्ष में ज्यादा काम हो सके। अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह अब इन दोनों को मध्यस्थ की भूमिका में नहीं देखना चाहता जबकि ईरान ने कहा है कि वह भी पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता इसलिए मीडिएटर की भूमिका में वह इसे नहीं देखना चाहेगा। पाकिस्तान को जब पहली बार अमेरिका ने समझौते के लिए मध्यस्थ बनने को कहा था तब पाकिस्तानियों ने ऐसा दिखाने की कोशिश की थी कि देखिए हमारा देश कितना बड़ा ग्लोबल पॉवर बन गया है। इस ऑफर के बाद शरीफ के हावभाव भी बदल गए थे लेकिन अब ये हालत हैं कि न अमेरिका उससे खुश है और न ही ईरान जिसके पक्ष में वो ज्यादा माहौल इसलिए बनाना चाह रहा था क्योंकि भले शिया हो लेकिन आखिर वह है तो एक इस्लामिक देश। ट्रंप की नाराजी किस तरह से सामने आती है और उसका खामियाजा पाकिस्तान को किस तरह उठाना पड़ेगा यह भी जल्द ही सामने आ जाएगा लेकिन फिलहाल तो यह तय हो गया है कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में पाकिस्तान का दखल कतई नहीं रहेगा।
