August 5, 2026
Business Trends

Taxation के लिए नई नीति लाएगा आज प्रस्तुत किया गया विधेयक

निर्मला सीतारमन ने लोकसभा में पेश किया कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2026

लोकसभा में सरकार ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2026 पेश कर दिया। इस विधेयक के चलते निवेश आकर्षित करने, घरेलू विनिर्माण मजबूत करने के साथ कर सुधार का पैकेज है। यह विधेयक में आयकर अधिनियम 2025, वित्त अधिनियम 2026 और भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम 2007 में संशोधन के प्रावधानों के साथ लाया गया है। ये बदलाव वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने और कर ढांचे को बेहतर बनाने के लिए हैं। दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं की चुनौतियों को देखते हुए इस विधेयक का उद्देश्य बाहरी दबावों को कम करना और स्थिरता बढ़ाना है। इसके प्रमुख प्रस्तावों में ऑफशोर निवेश फंड और फंड प्रबंधकों पर भी है। विदेशी निवेशकों को अधिक निश्चितता देने के लिए भी इसमें कदम उठाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माताओं के लिए भी इसमें काफी बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। सरकारी प्रतिभूतियों, वैश्विक हीरा व्यापार और व्यावसायिक ट्रस्टों को लेकर भी इस विधेयक में बदलाव प्रस्तावित हैं।