Iran- America समझौता, इजराइल ने कहा हम पर लागू नहीं होता
स्विटजरलैंड में ईरान और अमेरिका जो समझौता कर रहे हैं उससे इजराइल का खुद को अलग करना एक बड़ा झटका
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही शांति वार्ता आखिर समझौते तक पहुंच ही गई और इस पर स्विटजरलैंड में दस्तखत होने की बात भी तय हो गई है लेकिन इजराइल ने कहा है कि वह समझौते का हिस्सा नहीं है और वह अपनी रक्षा के फैसेल खुद लेगा। इजराइली राष्ट्रीय सुरक्षा का कहना है कि ट्रंप की मध्यस्थता में ईरान से होने वाला समझौता हमारे देश पर लागू नहीं होता है। इजराइल स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र होने के साथ अपनी सुरक्षा के फैसले खुद करने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच हो रहा समझौता किसी भी तरह से हम पर बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने अपने बयान में जोड़ा कि इजराइल अमेरिका का सम्मान करता है, ट्रंप का आभारी है लेकिन हमारे मामले में कोई बाहरी समझौता हमें नियंत्रित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इजराइल और इजरादलियों की सुरक्षा का भार यहां की सरकार का है और हम उसी के अनुरुप फैसला लेने को स्वतंत्र रहेंगे।
