October 19, 2026
विदेश

Israel के लिए आधी या चौथाई जीत नहीं चाहिए नेतन्याहू ने बिडेन से कहा

पिछले दिनों अमेरिकीर राष्ट्रपति जो बिडेन का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें गलती से माइक ऑन रहते हुए उन्होंने अपने सहयोगी को बताया था कि उन्होंने नेतन्याहू को क्या क्या कहा. अब नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने बिडेन को साफ कर दिया है कि हमास के पूरे खात्मे तक हम अपना काम जारी रखेंगे चाहे वह अमेरिका के हिसाब से रेडलाइन हो या ब्लूलाइन. नेतन्याहू ने बिडेन को कहा हे कि इजराइल के लिए कोई अाधी या चौथाई जीत नहीं होती बल्कि वह पूरे हमास को खत्म करके ही दम लेगा. इजराइल की आेर से यह भी साफ कर दिया गया कि वे हमास पर कतई भरोसा नहीं करते और यदि पूरी तरह उसे उखाड़ा नहीं गया तो निश्चित ही वह हमारे लिए फिर सिरदर्द बनेगा. बिडेन यह कहते सुने गए थे कि उन्होंने नेतन्याहू को बता दिया है कि कहां इजराइल के लिए रेडलाइन है और यदि वे उसे क्रॉस करते हैं तो यह उनके लिए खतरा होगा.