Food Safety के आइकॉन बन चुके मुंढे ने कहा जागरुकता जरुरी
टीशर्ट पर भले मत लिखो, जागरुक रहना ज्यादा जरुरी
महाराष्ट्र में मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाले तुकाराम मुंढे कीर लोकप्रियता ऐसी हो गई है कि प्रीति जिंटा उनके नाम की टी शर्ट पहन कर मीडिया बाइट देती हैं और मल्लिका शेरावत उनकी तारीफ करते नहीं थकती हैं लेकिन मुंढे कहते हैं कि टीशर्ट पर टीम तुकाराम मुंढे भले लिखें या न लिखें लेकिन सुरक्षित खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकारी अफसरों के साथ आम लोगों को भी जागरुक तो होना ही पड़ेगा। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा है कि समर्थन जताना अच्छा है लेकिन जागरुकता और सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है। प्रीति जिंटा के अलावा अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी मुंढे के अभियान की सराहना की थी।
