September 1, 2026
वर्ल्ड

Modi ने पुतिन से कहा यूक्रेन युद्ध के अंत की तरफ बढ़ना चाहिए

एससीओ समिट के दौरान रुस और भारत के संबंधों के साथ यूक्रेन युद्ध पर भी हुई बात

एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान उनसे यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि भारत हमेशा से शांति का पक्षधर है और अंतहीन युद्ध पर न जाकर हमें युद्ध के अंत की तरफ बढ़ना चाहिए। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में रक्षा समझौतों, पॉवर, व्यापार समझौतों, खाद की उपलब्धता और विश्व भर के मौजूदा हालातों को लेकर बात हुई जिसमें पुतिन और मोदी काफी सहजता और मित्रता के साथ बात करते ही नजर नहीं आए बल्कि उन्होंने एक ही कार में यात्रा भी की। पुतिन से मुलाकात के साथ मोदी ने कहा कि भारत ने रुस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भी शांतिपूर्ण कोशिशों का हमेशा समर्थन किया है। इसी महीने पुतिन भी ब्रिक्स समिट के लिए भारत आने वाले हैं और उससे पहले यह एससीओ समिट वाली मुलाकात काफी खास मानी जा रही है। मुलाकात को लेकर पुतिन ने भारत और रूस के मजबूत रिश्तों और व्यापार का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा ट्रेड टर्नओवर 2 प्रतिशत बढ़ा है जबकि टूरिस्ट एक्सचेंज में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।