July 23, 2026
देश दुनिया

Rahul Gandhi बोले, औसतन हर महीने एक पेपर लीक

पूछा अपनी मांग रख रहे बच्चों से अपराधियों जैसा सुलूक क्यों

राहुल अब कॉकरोच जनता पार्टी के चलाए अभियान को कब्जा करने की पूरी तैयारी में हैं, इसी के चलते उन्होंने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पहले पुलिस के छात्रों पर लाठी चलाने का वीडियो चलाया। सरकार से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि देश के छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मांगें उठा रहे हैं तो उनके साथ अपराधियों की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है जिससे छात्रों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि औसतन हर महीने एक पेपर लीक हुआ लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। कुछ लोग या संगठित समूह छात्रों के भविष्य को खराब कर रहे हैं लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। वैसे इस बीच में प्रियंका वाड्रा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है जिसमें वो राजस्थान की तत्कालीन अशोक गहलोत वाली कांग्रेस सरकार का पेपर लीक मामले में बचाव करते हुए कह रही हैं कि हमने बहुत कोशिश की लेकिन लीक नहीं रोक पाए।