Congress MP पर छात्राओं के उत्पीड़न को लेकर एफआईआर
जेएनयू में प्रोफेसर पद से बर्खास्त किए गए अंगोमचा बिमोल अकोइजम
राहुल गांधी इन दिनों एंग्री यंग मैन बने हुए हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के युवाओं का साथ देने के बजाए नेहा बोरा जैसी कम्युनिस्ट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है जो फेमिनिज्म के नाम पर अब तक आगे बढ़ी हैं। राहुल की बहन प्रियंका भी लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ सामने आती रहती हैं लेकिन यदि खुद की ही पार्टी के सांसद एक दो नहीं बीसियों लड़कियों से दुर्व्यव्हार के आरोप से घिरे हों तो न राहुल की आवाज निकलती है और न प्रियंका कही। बात हो रही है जेएनयू से निकाले गए प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की जो किांग्रेस सांसद हैं और जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के कई आरोप हैं। कई छात्राओं के सामने आने और इस बात की पुष्टि होने के बाद भी पुलिस सांसद महोदय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से लंबे समय तक बचती रही और आखिर भाजपा ने जब इस मुद्दे पर प्रदर्शन शुरु कर दिए तब जाकर तो इस पर एफआईआर दर्ज की गई। अकोइजम जेएनयू के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में प्रोफेसर रहे हैं। मणिपुर से कांग्रेस सांसद बने अकोइजम पर बीएनएस की धारा 75, 75(1)(एक), 75(1)(चाार) और धारा 79 में मामला दर्ज हुआ है। छात्राओं का आरोप है कि चर्चा और वाइवा के लिए देर रात अकोइजम के आवास पर बुलाया जाता था और यौन उत्पीड़न के साथ अश्लील टिप्पणियां की जाती थीं। अब जेएनयू ने उन्हें बर्खास्त कर दिया तो सांसद महोदय कह रहे हैं कि जेएनयू ने मुझे पक्ष रखने का मौका न देकर गलत कर दिया है।
अकोइजम मु्ददे को लेकर भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी, बांसुरी स्वराज, नितिन नवीन, तरुण चुघ और राधिका खेड़ा ने राहुल और प्रियंका गांधी से इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।
