Amitabh की पोस्ट पर चर्चा, क्या बड़ी सर्जरी से लौटे हैं
अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर अस्पताल, आईसीयू, सर्जरी और लौटने का जिक्र किया
भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू में रहने के बाद के शारीरिक व मानसिक प्रभाव पर पोस्ट साझा की है। बच्चन ने लिखा कि अस्पताल से घर लौटने की प्रक्रिया इलाज से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह सब किसी हालिया अनुभव से संबंधित है या एक सामान्य टिप्पणी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा: “।अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहना।। फिर डिस्चार्ज होना और घर लौटना। घर वापसी का यह समय सबसे कठिन दौर होता है—शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से। आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है।। यह आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है। जो इस दौर का डटकर सामना करते हैं और हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। अमिताभ बता चुके हैं कि उनका लीवर केवल 25 प्रतिशत ही काम करता है और अब उन पर उम्र भी हावी हो रही है इसलिए माना तो यही जा रहा है कि अमिताभ किसी बड़ी सर्जरी से लौटे हैं।
