May 13, 2026
देश दुनिया

Mulayam के सौतेले बेटे प्रतीक यादव का निधन, अपर्णा यादव के थे पति

सुबह अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, अखिलेश यादव ने जताया शोक

मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव की अचानक हुई मौत को लेकर सुबह से अब तक कई कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी हृदय गति रुक गई थी। साथ ही उनके फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में खून के थक्के डॉक्टरों ने बताया है कि इन्हीं थक्कों की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत भी थी। दरअसल दोपहर में जब तक प्रतीक की पत्नी अपर्णा दिल्ली से नहीं पहुंची थीं तब तक कई अफवाहें सामने आ चुकी थीं जिनमें यह भी कहा गया था कि शायद कुछ जहरीला खा लेने से मौत हुई है वहीं एक दो मामलों में उनके शरीर पर चोट के निशान का जिक्र भी किया गया था। प्रतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसी किसी वजह का जिक्र न होकर कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स (हृदय और श्वसन तंत्र के फेल होने) व पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों में खून के थक्के होने) से बताई गई। मेडिसिन विभाग की तरफ से बताया गया है कि प्रतीक हमारे यहां भर्ती भी किए गए थे और उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन के साथ पल्मोनरी एम्बोलिज्म के बारे में भी पूरी जानकारी थी। प्रतीक को लगातार खून पतला करने वाली और ब्लड प्रेशर की दवाएं लेना पड़ रही थीं। जिस तरह की बातें हुईं उनकों देखते हुए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद उनका हार्ट और विसरा सुरक्षित भी रख लिया है।