May 20, 2026
देश दुनिया

Melody का तोहफा मेलोनी को देकर मोदी ने किया पारले को वायरल

इटली की यात्रा पर मेलोडी का पैकेट मेलोनी को किया गिफ्ट, ठहाकों के साथ मेलोनी ने कहा धन्यवाद

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अरैर इटली की पीएम मेलोनी जब जब मिले हैं तब तब मेलोडी हैशटैग खूब ट्रेंड हुआ है और इस बार तो मामला रिकॉउर् तोड़ने की तरफ बढ़ रहा है। दरअसल लोगों ने शुरुआत में तो मेलोनी और मोदी के सरनेम जोड़ कर उसे मेलोडी कहना शुरु कर दिया था लेकिन मोदी इतने ट्रेंडिंग टॉपिक को न भुनाएं यह हो ही नहीं सकता। लिहाजा अब जब वे इटली के दौरे पर गए तो उन्होंने मेलोनी को एक पैकेट दिया जो था पारले कंपनी की बनाई हुई चॉकलेट मेलोडी का। जिस अंदाज में मोदी ने यह गिफ्ट दिया और जिस तरह से इस गिफ्ट पर दोनों नेताओं ने खुलकर ठहाका लगाया वह अब जमकर ट्रेंड हो रहा है। मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए मोदी को सोशल मीडिया पर खास धन्यवाद भी दिया। इस सबके बीच जब भरत में कुछ लोगों को लगा कि इतनी बेहतरीन ब्रांडिंग हो गई है तो उन्हें पारले कंपनी के शेयर खरीद लेने चाहिए और जब उन्होंने तलाशा तो उन्हें पारले इंडस्ट्रीज नाम की कंपनी मिली जिसका शेयर पिछले दिनों गिर रहा था लेकिन आज इस मेलोडी मोमेंट के बाद यहां अपर सर्किट जैसी हालत सामने आ गई, यह बात अलग है कि लोगों को पता चला जिस कंपनी के शेयर वो मेलोडी बनाने वाली पारले के समझ कर ले रहे हैं वो तो एक सफाई कंपनी है और मेलोडी वाली पारले तो लिस्ट ही नहीं। वैसे ब्रांडिंग के बड़े से बड़े गुरु भी मानते हें कि मोदी जिस तरह से इसमें माहिर हैं वह कमाल है। भरोसा न हो तो जरा सोशल मीडिया से लेकर खबरों की दुनिया तक में झांक लीजिए कि पचास पैसे की एक टॉफी कैसे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है और इजराइल की एक रिसर्चर ने तो अपनी इच्छा ही यह जताई है कि बस एक बार मोदी यह गिफ्ट मुझे दे दें। इधर कई सप्लाई सर्विसेस वाली एप पर कई ने बताया है कि उन्हें इतने ऑर्डर मिल रहे हैं कि उनके पास मेलोडी का स्टॉक ही खत्म हो गया है