May 4, 2026
देश दुनिया

Mamta, Stalin और विजयन की मुख्यमंत्री कुर्सी गई

पश्चिम बंगाल में भाजपा बनाएगी सरकार, असम में हिमंता पर जनता का भरोसा, तमिलनाड़ में विजय की शानदार जीत

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर अब रुझान काफी हद तक साफ होते नजर आ रहे हैं। तीन राज्यों में मुख्यमंत्रियों का बदला जाना तय हो गया है जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल हैं क्योंकि टीएमसी के हाथ से पश्चिम बंगाल की सत्ता छिनती नजर आ रही है। भाजपा जहां दो सौ सीट के आसपास अपने उम्मीदवारों को बढ़त दिलाने में सफल रही है वहीं ममता के उम्मीदवार सौ जगहों पर भी बढ़त में नहीं नजर आ रहे हैं। 12 बजे तक टीएमसी सिर्फ 94 सीटों पर आगे है। वहीं भाजपा दोहरे शतक पर भी चली जाए तो अचरज नहीं होगा क्योंकि उसके उम्मीदवार 190 सीटों पर आगे हैं। तमिलनाडु में एक्टर विजय ने अब तक चले आ रहे उस खेल को तोड़ दिया है जिसमें डीमके या एआईएडीएमके के बीच ही सत्ता का लेनदेन चलता रहता था। टीवीके 109 सीटों पर आगे है जबकि द्रमुक 52 और अन्नाद्रमुक 73 पर आगे है। केरल से लेफ्ट का खात्मा होते ही पूरे देश में अब वाम दल कहीं भी सत्ता में नहीं बचे हैं। केरल वाम का आखिरी गढ़ था जो आज ढह गया है। असम में हिमंता बिस्वा सरमा के पक्ष में इतनी तगड़ी प्रो इंकंबेंसी रही कि 126 सीटों वाली विधानसभा में उनके पास सौ से ज्यादा विधाायक होंने की संभावना है। यहां कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है। पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन साफ जीत हासिल कर रहा है। पचिम बंगाल में जहां ममता बनर्जी को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पउ़ रहा है वहीं स्टालिन बमुश्किल बढ़त बना पाए हैं जबकि उनके 15 मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम उदयनिधि पीछे चल रहे हैं।