October 14, 2026
Business Trends

Apple की नई टीवी अब और भी ज्यादा स्मार्ट

स्मार्ट डिस्प्ले, न्यू एप्पल टीवी और होमपेड मिनी 2 की नई पेशकश

एपल ने अपने वेलकम होम इवेंट में स्मार्ट होम कैटेगरी के तहत स्मार्ट डिस्प्ले, न्यू एप्पल टीवी और होमपेड मिनी 2 पेश किए हैं। होमपेड घर में मौजूद हर कनेक्टेड डिवाइस के कंट्रोल के लिए है। इससे स्मार्ट लाइट, फैन, स्पीकर जैसे गैजेट्स कंट्रोल करते हुए पर्सनलाइज्ड अनुभव मिलेगा। नई पेश की गई टीवी में प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड हैं। टीवी में सिरी और एपल इंटेलिजेंस को भी जोड़ा गया है जिससे कंटेंट खोजना और वॉयस कमांड भी आसान हो सकेगा। छोटे स्मार्ट स्पीकर को भी नई चिप के साथ उतारा गया है। इस मिनी 2 को गुलाबी, सफेद, हरे, नीला और काले जैसे विकल्पों में लांच किया गया है।