October 13, 2026
देश दुनिया

CJI Suryakant को भी धमका दिया केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी धमका दिया गया केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से

एक तरफ तो राहुल गांधी के नेतृत्व में एक दर्जन नामों के साथ एक याचिका सुप्रीम कोर्ट को दी गई है और दूसरी तरफ राहुल की कांग्रेस ही चीफ जस्टिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर हमलावर है। दरअसल प्रदर्शन के साथ राहुल और खड़गे ने सीजेआई से मिलने के समय मांगा था जिस पर सीजेआई ने असमर्थता जता दी। इसी बात से नाराज केरल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से सीजेआई के खिलाफ ही पोस्ट कर दी गई। हालांकि अब कांग्रेस के प्रवक्ता कह रहे हैं कि ट्वीट करने वाले को हटा दिया गया है क्योंकि इसमें पार्टी की राय नहीं ली गई थी। दरअसल कांग्रेस ने आज के प्रदर्शन से दो तीन चीजों बिलकुल साफ कर दी हैं। पहली तो यही कि उसे अपनी ही शाखा यानी एनएसयूआई वगैरह से कहीं ज्यादा लेफ्ट की नेहा बोरा पर ज्यादा भरोसा है। दूसरा यह कि राहुल और प्रियंका अपने रास्ते कैमरे के फोकस में आने के लिए किसी को भी पेट में कोहनी मार सकते हैं जैसा प्रियंका ने कुछ दिन पहले किया था और आज राहुल गांधी ने किया। यहां तक कि डीके शिवकुमार जैसे पार्टी फंड के लिए जरुरी समझे जाने वाले नेता भी राहुल के धक्के का शिकार हो गए। एक और बात जो राहुल ने खुद साफ कह दी वह यह कि हमारा मकसद सत्ता पलट है और इसके लिए कई सरकारी अफसर भी हमें जानकारियां दे रहे हैं। यह भी बात साफ है कि विपक्ष में अब इस बात की होड़ लग गई है कि कैसे कॉकरोचों से निपटा जाए क्योंकि अब पूरे इंडी को इनसे टक्कर मिल रही है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जो याचिका दायर हुई है उस पर खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम.ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले, ईटी मोहम्मद समीर बशीर के नाम है।