September 19, 2026
Film

3 Idiots के दूसरे भाग में शायद मुझे फिर फुंगसुक वांगडू बनना पड़े- आमिर

दस साल की कहानी आगे बढ़ाकर फिर दिखेंगे थ्री इडियट्स
राजकुमार हिरानी अब थ्री इडियट्स के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। आमिर खान ने इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में देते हुए बताया है कि वैसे तो राजकुमार दादा साहेब फालके पर फिल्म को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम कुछ समय के लिए रोककर थ्री इडियट्स के दूसरे भाग पर काम शुरु कर दियया है। इसकी कहानी तय हो चुकी है और अब इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आमिर ने इसको लेकर ज्यादा खुलासा न करते हुए इतना ही कहा कि हमारे किरदार वैसे ही होंगे लेकिन स्टोरीलाइन की टाइमिंग बदल जाएगी और इस बार सभी किरदार दस साल आगे पहुंच जाएंगे। आमिर का कहना है कि हिरानी और अभिजात ने कहानी और स्क्रिप्ट को जिस तरह से रखा है उससे तो यही लगता है कि मुझे एक बार फिर फुंगसुक वांगडू ही बनना होगा।