February 11, 2026
देश दुनिया

Haryana में क्यों टला शपथ ग्रहण का मुहूर्त

दिल्ली में मीटिंग्स का दौर जारी

हरियाणा में चुनाव के बाद भाजपा को जीत भी मिल गई और मुख्यमंत्री बतौर नायब सैनी का नाम भी तय हो गया लेकिन अब मंत्रियों और उप मुख्यमंत्री के लिए इतनी तगड़ी लॉबीइंग चल रही है कि सैनी के लिए निकाला गया शपथ का एक मुहूर्त ही टल गया है.

सैनी 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे और इसकी तैयारियां भी हो रही थीं लेकिन अब कहा गया है कि शपथ 15 अक्टूबर से पहले हो जाएगी और समारोह टलने की वजह पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को बतायाय जा रहा है हालांकि मोदी के जाने का कार्यक्रम तो काफी पहले से ही तय था. दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले यह तय होना था कि मंत्री कौन कौन हों लेकिन इस पर सहमति न बनने के बाद सैनी का शपथग्रहण टल गया. सैनी दिल्ली में हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इन सारे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. भाजपा यहां भी 2 डिप्टी सीएम वाले अपने सफल रहे फॉर्मूले को अपना सकती है.