February 11, 2026
Film

Salman का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस का नाम

घूमने निकले सलीम खान, मिली लॉरेंस नाम की धमकी
गेलेक्सी अपार्टमेंट के सामने कुछ समय पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी वाला मामला अभी निपटा ही नहीं था कि अब उनके पिता सलीम खान को धमकी मिलने का मामला सामने आ गया है.

दरअसल सलीम खान रोज ही की तरह सुबह की सैर पर अपने घर से बैंडस्टैंड की तरफ घूमने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक उनके पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति और उसके पीछे बैठी महिला रुकी. महिला ने बुर्का पहन रखा था जबकि पुरुष का भी चेहरा छुपा हुआ था. दोनों ने सलीम खान के करीब रुकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी दी और गायब हो गए. सलीम खान की ओर से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी यही दर्ज कराई गई है कि एक स्कूटी सवार शख्स और बुर्का पहने महिला ने उनके पास पहुंच कर उनसे कहा कि – लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? बांद्रा पुलिस का कहना है कि उसने सलीम खान को धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया और फरार महिला की तलाश की जा रही है.