NEET Paper Leak में सीबीआई की जार्चशीट में अहम खुलासे
कुलकर्णी, मंधारे और हवलदार ने कैसे निकाले सवाल यह भी बताया
जिस नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया अब उस दायर चार्जशीट में सीबीआई ने कई सबूतों का जिक्र किया है जिसमें से कुछ डिजिटल हैं और कुछ फोरेंसिक । इसमें पुणे की उस सोसायटी की एप का रिकॉर्ड भी शामिल है जिसमें एनटीए से जुड़ा आरोपी पीवी कुलकर्णी रहता था। सोसायटी के एप से उन छात्रों की बायोमेट्रिक एंट्री का मिलान किया गया जो कुलकर्णी की खास कोचिंग क्लास में आते थे। पीवी कुलकर्णी के अलावा मनीषा गुरुनाथ मंधारे और मनीषा संजय हवलदार जैसों ने एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया के बीच से गोपनीय सवाल चुराए और आगे बेचे। सीबीआई ने बताया कि मंधारे के कहने हवलदार ने एक छात्र को 68 सवालों वाले 16 पन्ने दिए थे। इन लोगों की जिन पेपर सेट तक पहुंच थी, उनमें सवालों का मिलान 85 प्रतिशत तक रहा। सीबीआई की जार्चशीट बताती है कि प्रश्नपत्रों की तैयारी, अनुवाद और बैक-ट्रांसलेशन के काम के बीच कुलकर्णी ने छोटे नोट बनाकर और अपनी याददाश्त से होटल लौट कर इन्हें व्यवस्थित कर लिया।
