Agni 4 का सफल परीक्षण, इस बार 4000 किलोमीटर की रेंज
चांदीपुर से सफल परीक्षण उड़ाने के बाद हिंद महासागर में अपना लक्ष्य हासिल किया
भारत ने 4000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक अग्नि-4 मिसाइल का चांदीपुर से सफल परीक्षण किया। मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों पर खरी उतरी अग्नि-4 दो चरणों की सॉलिड फ्यूल से चलने वाली, लगभग 4000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। 2007 से डीआरडीओ ने लांग रेंज अग्नि मिसाइल परियोजना पर काम शुरू किया था। 850 किलोमीटर की रेंज से शुरु हुई अग्नि 4 ने अब 4000 किलोमीटर तक की रेंज हासिल कर आज के परीक्षण में हिंद महासागर में अपना निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। अग्नि-4 री-एंट्री तकनीक से लैस है जिसमें वायुमंडल में दोबारा आते हुए मिसाइल को लगभग 4000 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान का झेलना होता है। री-एंट्री के दौरान इसकी गति ध्वनि की गति से 20 गुना ज्यादा यानी 20 मैक तक जाती है। इसका सफल परीक्षण बताता है कि भारत स्वदेशी रक्षा तकनीक को किस कदर आधुनिक बनाते हुए सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार है।
