TMC से बाहर हुए चंद्र कुमार बोस, कहा निजी वजहों से इस्तीफा
नेताजी के पोते ने भी छोड़ा ममता का साथ
आपको लग रहा हो कि ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वालों की झड़ी रुक गई है तो हकीकत में ऐसा है नहीं, अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी छोड़ते हुए कहा है कि वे इसका कारण नहीं बताना चाहते, इसे निजी कारण ही समझ लिया जाए। 2023 में चंद्र कुमार बोस भाजपा छोड़ कर ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हुए थे। इस तरह उनका टीएमसी में संक्षिप्त कार्यकाल ही रहा। विधानसभा चुनावों से कुछ पहले जब वो ममता की पार्टी से जुड़े थे तो उन्होंने भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती करार दिया था। दरअसल चंद्र हवा का रुख समझ नहीं सके और वे यह मान कर चल रहे थे कि अब फिर टीएमसी ही सत्ता में आने वाली है जबकि उन्हें भाजपा की संभावना नहीं लग रही थी और इसी के चलते उन्होंने भाजपा छोड़कर टीएमसी ज्वाइन की थी वरना वे 2016 से भाजपा में थे ही और चुनाव के बाद उनके लिए काफी संभावनाएं भी थीं। चंद्र कुमार बोस अमिया नाथ बोस के पुत्र और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई शरत चंद्र बोस के पोते हैं।
