NCPI रातोरात बीस सांसद वाली हो गई शून्य विधायक वाली पार्टी
2023 में रजिस्टर की गई एनसीपीआई को त्रिपुरा चुनावों में तीन विधानसभा क्षेत्रों में आठ सौ वोट ही मिले थेँँ
कल तक किसी को कुछ सौ लोगों को भी पता नहीं था कि हावड़ा में जनवरी 2023 में रजिस्टर कराई गई नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) अचानक सांसदों के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी। यहां तक कि इसके अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पति पत्नी का नाम भी कुछ ही लोग जानते थे और जब इस पार्टी ने त्रिपुरा विधानसभा के लिए तीन उम्मीदवार खड़े किए तो महज 822 वोट हासिल हुए लेकिन आज उत्तिया कुंडू और शेउली कुंडू का नाम कई बड़ी पार्टियों से भी ऊपर जा चुका है क्योंकि इनकी पार्टी मोदी सरकार को समर्थन देने वाली सबसे बड़ी पार्टी बन गई है जिसके पास तृणमूल से टूटे हुए बीस सांसद हैं। तृणमूल के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर उन्हें बताया कि अब हम ममता बनर्जी की टीएमसी से अटकर कुंडू की पार्टी में शामिल हो रहे हैं। एनसीपीआई को 20 जनवरी 2023 को गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल बतौर पंजीकृत किया गया था। अब तक एनसीपीआई को कुल जमा 1.13 लाख रुपये का चंदा प्राप्त हुआ।इस पार्टी के अध्यक्ष उत्तिया कुंडू हैं और उनकी पत्नी शेउली कुंडू इस पार्टी की कोषाध्यक्ष हैं।
