May 5, 2026
देश दुनिया

West Bengal में भाजपा विधायक बनीं हाउस हेल्प रहीं कल्पिता मांझी

चंदना बाउरी भी पहले लोगों के घरों में झाडू़ पोंछा करती थीं लेकिन दो बार से विधायक हैं

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बुरी तरह पछाड़कर दो सौ से ज्यादा सीट लाने वाली भाजपा की जीत में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। आरजी कर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को भाजपा ने टिकट दिया तो तृणमूल के लोगों ने उन्हें यहां तक कह दिया कि वे अपनी बेटी की मौत को राजनीतिक तौर पर भुना रही हैं लेकिन भाजपा ने सांकेतिक तौर पर कुछ टिकट ऐसे भी दिए जो अब विधायक हैं। ऐसी ही एक और महिला हैं कल्पिता माझी जो दूसरों के घरों में बर्तन धोने का काम करती थीं और इन्होंने शानदार जीत हासिल कर अब विधायकी जीत ली है। भाजपा की टिकट पर माझाी ने तृणमूल की श्यामा प्रसन्ना लोहार को 12535 वोटों से हराया और 107692 वोट हासिल किए। जब वो घर घर जाकर बर्तन मांजने का काम करती थीं तब भी भाजपा ने उन पर भरोसा किया और पिछली बार टिकट दिया लेकिन वो हार गईं। भाजपा ने इस बार फिर उन्हें टिकट दिया और उनके पीछे पार्टी ने जमकर मेहनत की, नतीजा यह कि अब मांझी विधायक बन चुकी हैं। ऐसा ही एक और उदाहरण चंदना बाउरी का भी है जो पिछली बार भी जीत गई थीं लेकिन उससे पहले वो दिहाड़ी मजदूर थीं। ऐसे उदाहरणों से उम्मीद यह भी जागती है कि इनके चुने जाने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण वाले मुद्दे मुखर रुप से सामने आ सकेंगे।