April 28, 2026
Business Trends

Artificial Intelligence की चुनौती भारी पड़ रहीं इंफोसिस और टीसीएस पर

इंफोसिस कीमती कंपनियों की टॉप टेन लिसट से बाहर हुई, टीसीएस दूसरे से छठें स्थान पर पहुंची

शेयर बाजार की दिग्गज मानी जाने वाली इंफोसिस और टीसीएस पर बाजार का भरोसा घट रहा है। इंफोसिस तो देश की टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों वाली सूची से ही बाहर हो गई है। इंफोसिस की मार्केट वैल्यू में भी तेजी से गिरावट देखी जा रही है। वहीं टीसीएस का शेयर भी बिकवाली वाले जोन में नजर आ रहा है। भारत की दिग्गज मानी जाने वाली इन दो आईटी कंपनियों के लिए यह साल काफी भारी रहा है। इंफोसिस ने इस साल मार्केट वैल्यू से दो लाख करोड़ से ज्यादा गंवाए हैं। अब इंफोसिस का मार्केट कैप 4.9 लाख करोड़ का बचा है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज अब टॉप कंपनीज की लिस्ट में नंबर दो से फिसलकर छठवें नंबर पर आ गई है। वैसे इंफोसिस ने मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़ा हुआ दिखाया है लेकिन निवेशकों का इस पर भरोसा कम होता जा रहा है। इंफोसिस ने खुद भी ग्रोथ प्रोजेक्शन बहुत ही कम रखा है। इंफोसिस और टीसीएस के सामने एआई को लेकर बड़ी चुनौती यह है कि एआई की वजह से पुराना मिल रहा काम कम होता जा रहा है और एआई ने कई काम तो इन कंपपनियों से छीन ही लिए हैं, मिल रहे काम के बदले भी पैसा कम हाथ आ रहा है।