Dinesh Trivedi होंगे बांग्लादेश में नए भारतीय हाई कमिश्नर
आमतौर पर इस पद पर फॉरेन सर्विसेज से ही किसी को चयन किया जाता है लेकिन त्रिवेदी को खास वजहों से चुना गया
यूपीए के समय में रेलमंत्री हुआ करते थे दिनेश त्रिवेदी, तृणमूल कांग्रेस के नेता थे और उन्हें रेलमंत्री बनवाने के लिए ममता बनर्जी अड़ गई थीं क्योंकि खुद रेलमंत्री रह चुकीं ममता चाहती थीं कि रेल मंत्रालय उनकी पार्टी के पास ही रहे और अपने सबसे करीबी दिनेश त्रिवेदी को ही उन्होंने इस रोल के लिए चुना। फिर धीरे धीरे ममता और त्रिवेदी के बीच दूरियां बढ़ती गईं और आखिर 2001 में उन्होंने तृणमूल छोड़ दी और भाजपा के साथ जुड़ गए। इतने सालों धैर्य से इंतजार का नतीजा अब मोदी सरकार ने उन्हें इस तरह दिया है कि उन्हें बांग्लादेश में प्रणय वर्मा की जगह हाई कमिश्नर बना दिया गया है। आमतौर पर इस पद पर किसी फॉरेन सर्विसेज के सीनियर व्यक्ति को ही मौका मिलता है लेकिन मोदी सरकार को लग रहा है कि यूनुस सरकार के समय बिगड़े संबंधों को पटरी पर लाने में यदि तारिक रहमान रुचि दिखाते हैं तो भारत को भी उसी अंदाज में हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। इसी के चलते किसी राजनयिक की जगह राजनेता को चुना गया है। दिनेश त्रिवेदी के पास खासा अनुभव है वहीं पिछले दिनों बांग्लादेश के विदेशमंत्री ने भारत दौरे में एस जयशंकर सहित कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भी की थी, विदेशमंत्रियों के बीच हुई बातचीत से जुड़े संकतों के बाद ही त्रिवेदी के नाम पर मुहर लगी।
