SriLanka Customs ने 22 भिक्षुओं से एक क्विंटल से ज्यादा नशे का सामान पकड़ा
श्रीलंका से थाईलैंड की प्रायोजि ट्रिप पर भेजे गए भिक्षुओं को तस्करी के लिए विशेष तरह के सूटकेस बनवाकर दिए गए थे
श्रीलंका के कस्टम अधिकारी उस समय चौंक गए जब शंका होने के चलते उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के एक बड़े ग्रुप को चांज के लिए रोका और तलाशी में उनके पास से एक क्विंटल से भी ज्यादा गांजा पकड़ा गया। अब श्रीलंका पुलिस ने इन सभी 22 भिक्षुओं को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। कोलंबो हवाई अड्डे पर पकड़ाए इन 22 भिक्षुओं के पास 110 किलो गांजा मिला। हर एक भिक्षु ने बैग में पांच पांच किलो नशे की सामग्री छिपाई थी और इसे छुपाने के लिए सूटकेस को विशेष रूप से तैयार कराया गया था ताकि जांच में यह आसानी से पकड़ में न आए। ये सभी भिक्षु श्रीलंका से थाईलैंड गए थे जिन्हें चार दिन की यात्रा पर जाने के लिए किसी अज्ञात ने पूरा पैसा दिया था। पकड़े गए सभी लोगों को सप्ताह भर की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले का मास्टरमाइंड इन सबसे अलग एक अन्य भिक्षु है जो खुद इस यात्रा में नहीं गया था, हालांकि अब उसे भी पकड़ लिया गया है। पकड़े गए भिक्षुओं को घूमने और खाने पीने के लिए भी पैसा कहीं और से दिया गया था। यह पहला मौका है जब इतने भिक्षुओं को एकसाथ ड्रग तस्करी में पकड़ा गया है।
