Shakira के परफॉर्मेंस के लिए स्टेज बना रहे व्यक्ति की मौत
ब्राजील में शकीरा का कंसर्ट होना है और उसी की तैयारी में जुटे व्यक्ति की लिफटिंग सिस्टम में फंसने से मौत
ब्राजील में शकीरा के प्रस्तावित कंसर्ट के लिए स्टेज बनाया जा रहा था उसी दौरान एक हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। शकीरा के शो के लिए मंच बनाने के दौरान क्रू सदस्य स्ट्रक्चर बनाने के काम में जुटा था तभी हादसा हो गया। यह कर्मचारी स्ट्रक्चर बनाने वाली टीम में ही कार्यरत था। घटनास्थल पर मौजूद फर्स्ट एड देने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की भी तैयारी की गई लेकिन फायर डिपार्टमेंट जब तक उसे अस्पताल ले कर पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी। फायर अफसरों ने बताया कि लिफ्टिंग सिस्टम में उलझने के चलते इस व्यक्ति के काफी अंग कुचल गए थे। गंभीर चोटों के साथ जब इस व्यक्ति को आपातकालीन टीमों और मौजूद लोगों ने मिलकर अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
