April 26, 2026
Film

Dhurandhar 2 के जवाब में पाकिस्तान ने बनाई फिल्म मेरा ल्यारी

ल्यारी की छवि को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाने के बाद पाकिस्तान ने बनाई जवाबी फिल्म

धुरंधर सीरिज की दो फिल्में आ जाने के बाद से पाकिस्तान का वह ल्यारी काफी मशहूर हो गया है जिसके इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। पाकिस्तान में बार बार यह कहा जा रहा था कि ल्यारी की छवि धुरंधर और धुरंधर 2 की वजह से बहुत खराब हो रही है। आखिर पाकिस्तानियों ने तय किया कि वे ल्यारी की इज्जत बचाने के लिए एक फिल्म बनाएंगे और आखिर यह फिल्म का ट्रेलर सामने आ ही गया है। फिल्म का नाम है ‘मेरा ल्यारी’रखा गया है। फिल्म के ट्रेलर में ल्यारी को अच्छे शहर की तरह दिखाया गया है जिसमें लड़की का खेल के प्रति समर्पण दिखाया गया और एक महिला फुटबॉल ट्रेनर का सिखाने का जुनून दिखाया गया है। इधर भारत की फिल्म ‘धुरंधर 2’अब 38 दिन बाद भी करोउ़ों में कमाई कर रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन 1,127.14 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि धुरंधर 2 दुनिया भर में 1,824 करोड़ रुपये कमा चुकी है।