April 17, 2026
Film

Jacquline Fernandez ने सुकेश ठगी मामले में बताया खुद को निर्दोष

200 करोड़ की मनी लांड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनीं जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये वाले मनी लांड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने को तैयार हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने ईडी से इस पर 20 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन सह-आरोपी बनाई गई थीं। इस मामले में वो दसवें नंबर की आरोपी हैं। जैकलीन कहती रही हैं कि वो सुकेश के हमलों की “निर्दोष शिकार” हैं। फर्नांडीज ने अब सरकारी गवाह बनने को मंजूरी दे दी है उन पर चल रही कानूनी कार्रवाई को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया है कि उन्हें बार बार यह भरोसा दिलाया जाता रहा कि सुकेश एक सफल बिजनेसमैन है, जिसे राजनीतिक वजहों से फंसाया गया है।