500 करोड़ का मानहानि दावा किया सरमा ने गोगोई पर
पाकि
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने खुद पर और पत्नी के पाकिस्तान प्रेम के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने हिमंता बिस्वा सरमा पर जो आरोप लगाए हैं वो उनके लिए गले की हड्डी बन सकते हैं। दरअसल गोगोई के अलावा दो अन्य कांग्रेसी नेताओं पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराते हुए इनसे 500 करोड़ रुपए की मांग रखी है। सरमा ने कहा है कि गौरव गोगोई के अलावा जितेंद्र सिंह और भूपेश बघेल ने उनके पास काफी सारी जमीन होने के झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए हैं। सरमा ने कहा कि विपक्षी नेताओं के आरोप निराधार हैं और उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश के चलते लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया और उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाले हैं। सरमा का कहना है कि ऐसे झूठे आरोपों से राज्य सरकार की साख पर भी असर पड़ता है। गोगोई ने तो कल ही कहा था कि मुख्यमंत्री ने पद का दुरुपयोग कर निजी लाभ उठाया है। उनके साथ ही भूपेश बघेल और जितेंद्र सिंह ने भी यही बात दोहराई थी। सरमा के सीधे 500 करोड़ रुपए की मानहानि राशि मांगने से साफ संदेश जाता है कि सरमा अपनी छवि को लेकर सजग हैं और विपक्ष के बेतुके प्रहारों का कानूनन जवाब देना चाहते हैं। अब गोगोई को अदालत में आरोपों को साबित करना होगा क्योंकि अब यह मामला उस हद में पहुंच ही गया है।
