February 11, 2026
Film

Edin Rode बोलीं मैं तो श्रेयस से ही शादी करूंगी

बिग बॉस से चर्चा में आई एडिन का कहना है कि मैं तो उन्हें अपना पति मान ही चुकी हूं बस, वो हां कर दें

अभिनेत्री एडिन रोज को श्रेयस अय्यर और उनका क्रिकेट इतना पसंद आ गया है कि अब एडिन कह रही हैं मैं तो श्रेयस से ही शादी करूंगी क्योंकि मैं उन्हें अपना पति मान चुकी हूं. श्रेयस की टीम पंजाब किंग्स भले आईपीएल 2025 में दूसरे नंबर पर रही हो लेकिन कप्तान श्रेयस को लेकर की दीवानगी जमकर देखी जा रही है.

अब फिल्म अभिनेत्री एडिन रोज ने तो एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया कि मैं मन ही मन श्रेयस को अपना पति मान चुकी हैं और चाहूंगी कि उनके होने वाले बच्चों की मां मैं ही बनूं. बिग बॉस 18 से सुर्खियों में आई एडिन रोज ने बताया है कि वह श्रेयस से जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं. एडिन ने श्रेयस को टॉल, डार्क, हैंडसम की कसौटी पर परफेक्ट बताते हुए कहा कि उनकी बियर्ड मुझे सबसे ज्यादा लुभाती है. यानी मेरे क्राइटेरिया में चार खूबियां मुझे चाहिए वह सब तो उनमें हैं ही उससे भी बड़ी बात कि वो देश के लिए खेलते हैं और उनका क्रिकेट देखने के लिए मैं दीवानी हूं. फिर एक फैक्टर यह भी है कि मैं अपने पिता को आइडियल मानती हूं और मेरे पिता की ही तरह वो भी दक्षिण भारतीय भी हैं. एडिन तो खुलकर अपनी बात कह रही हैं लेकिन उनकी ख्वाहिश श्रेयस तक पहुंचती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी.