February 11, 2026
Film

Tom Hopper बनाना चाहते हैं बॉलीवुड की मसाला फिल्म

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की वजह से पूरी दुनिया में पहचान बनाने वाले टॉम हॉपर का कहना है कि उनकी दिली इच्छा में यह भी शामिल है कि वे बॉलीवुड मार्का मसाला फिल्म बनाएं. टॉम का कहना है कि मेरे काफी सारे भारतीय दोस्त हैं और उनकी वजह से मैंने हिंदी फिल्में भी देखी हैं. जब मैंने ये फिल्में देखीं तो मुझे लगा कि मुझे भी ऐसी कम से कम एक फिल्म तो बनाना ही चाहिए. टॉम का कहना है कि मेरे दोस्त भी मेरी बात से सहमत हैं कि यदि मैं भारत जाकर फिल्म बनाऊं तो यह एक मजेदार और अद्भुत अनुभव हो सकता है. गेम ऑफ थ्रोन्स ने मुझे भारत में भी बतौर एक्टर काफी पॉपुलरिटी दिलाई ही है और जब मसाला मूवी बनाने का अनुभव लेने का विचार आ ही गया है तो बहुत संभव है मैं जल्द ही इस प्रोजेक्ट में लग जाऊं.