February 11, 2026
Film

Box Office पर पुष्पा 2 का जलवा, चीन में पसंद आ रही महाराजा

चीन वालों को पसंद आ रही सेतुपति की महाराजा

इधर अल्लू अर्जुन की पुष्पा के सीक्वल ने रिलीज डे पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़कर शाहरुख की जवान, पठान, एनिमल, केजीएफ वगैरह को पीछे छोड़ दिया है और रिलीज वाले दिन वर्ल्डवाइड 279.2 करोड़ के साथ भारत में 209 करोड़ कमा कर सभी को पीछे धकेल दिया है. दूसरी तरफ विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा चीन के लोगों को खूब पसंद आ रही है. जिस तरह के ये समीकरण सामने आ रहे हैं उनसे साफ है कि अब बॉलीवुड के लिए खुद के लिए नए मानदंड स्थापित करने होंगे क्योंकि साउथ की फिल्मों और कलाकारों ने बॉलीवुड के सुपर सितारा कहे जाने वालों को बुरी तरह पछाड़ दिया है और जो हालात हैं उनमें बॉलीवुड की फिल्में साउथ की फिल्मों के सामने किसी भी स्तरपर टिकने में मुश्किल महसूस कर रही हैं. पुष्पा 2 को भी सिर्फ दक्षिण भारत से ही नहीं बल्कि पूरे देश से शानदार कलेक्शन मिला है और अब यदि ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड को देखें तो उसमें साउथ की फिल्में ही चार्ट में अव्वल नजर आ रही हैं.