Depression की शिकार ममता बनर्जी की भतीजी का शव मिला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षिका की उनकी नौकरी चली गई थी, पुलिस ने कहा- पहली नजर में आत्महत्या का मामला
तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी का शव आज फंदे से लटका पाया गया है। बीरभूम के रामपुरहाट में बृष्टि का शव घर में फंदे से लटकता मिला है। पहली नजर में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पक्का कहा जा सकेगा। बृष्टि की शिक्षिका की नौकरी सुप्रीम कोर्ट के शिक्षक भर्ती रद्द किए जाने के आदेश के बाद चली गई थी। बृष्टि डिप्रेशन का भी शिकार थीं और उनका इसके लिए पिछले कुछ सालों से ईलाज भी चल रहा था। बीरभूम के कुसुम्बा गांव में बृष्टि का शव दूसरी मंजिल से मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा लेकिन पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। वह पहले भी कई कारणों से परेशान थीं और नौकरी जाने के बाद से वह ज्यादा ही मानसिक परेशानी में थीं।
