October 23, 2026
वर्ल्ड

Putin बोले यूक्रेन से समझौते की संभावना लेकिन सैन्य लक्ष्य पूरे करेंगे

कहा अब यूरोप की सुरक्षा को ेलकर भी दुनिया को बात करनी ही होगी

रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन तीसरे पक्ष यानी अमेरिका के साथ भी वार्ता के लिए बैठ सकते हैं और संभव है कि हम किसी समझौते पर पहुंच भी जाएं लेकिन रुस के लिए पहली प्राथमिकता अपने सैन्यू लक्ष्य पाने की ही रहेगी। पुतिन ने ट्रंप के दूत विटकॉफ से पिछले दिनों बातचीत की थी। इसके बाद पुतिन का यह बयान काफी बड़ा माना जा रहा है। पुतिन ने कहा हम त्रि-पक्षीय बात के लिए तैयार हैं। हम रूस और यूक्रेन की सुरक्षा तय करने के लिए बैठ सकते हैं लेकिन लड़ाई को कुछ समय के लिए रोकने में हमारी रुचि नहीं है। पुतिन ने कहा कि हम तो शुरू से शांति के साथ समाधान की बात 2014 से कर रहे हैं लेकिन यूक्रेन ने आम लोगों के खिलाफ बंदूकों और लड़ाकू विमानों को लगा कर युद्ध छेड़ दिया। मिन्स्क से लेकर डोनबास तक में हमने समझौते को आगे रखा लेकिन यूक्रेन लड़ना ही चाहता था तो हमने कहा हमें यह भी मंजूर है। अब यूक्रेन और रूस के भविष्य की सुरक्षा गारंटी पर बात आई है तो यूरोपीय सुरक्षा पर भी बात करना जरुरी है। हम बातचीत के लिए तैयार हैं क्योंकि यूक्रेनी लोग हमारे करीबी हैं, एक रिसर्च तो कहती है कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं।