Nepal में बालेंद्र सरकार के गृहमंत्री सुदान का इस्तीफा
सुदान गुरंग की संपत्ति और निवेश को लेकर कई तरह की बातें चल रही थीं उसी संदर्भ में उन्होंने नैतिकता की बात कहते हुए इस्तीफा दिया
नेपाल में बालेंद्र सरकार पिछले महीने ही बनी है और अब तक उसके दो मंत्री बाहर हो चुके हैं। इस बार तो नंबर गृहमंत्री सुदान गुरुंग का ही नंबर लग गया है। दरअसल उन पर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे थे इसलिए उन्होंने नैतिकता का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। अपने वित्तीय निवेशों की निष्पक्ष जांच को लेकर उन्होंने कहा कि नैतिकता सबसे ऊपर है और मुझ पर जांच के लिए मुझे पद से हटना जरुरी था। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ समय से मेरी संपत्ति और निवेश पर कई सवाल उठ रहे थे। पद की तुलना में नैतिकता का वजन ज्यादा है क्योंकि जनता का भरोसा ही मेरी ताकत है। सुदान ने आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि युवा सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही मांगते हैं। आंदोलन में मारे गए 46 लोगों को याद करते हुए सुदान ने कहा कि नैतिकता ही सही जवाब होती है और मेरे पद पर रहते हुए हितों का टकराव संभव था। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘राम राज्य’ चाहते हैं, उन्हें त्याग के लिए भी तैयार रहना चाहिए। सुदान से पहले बालेंद्र ने श्रममंत्री दीपक कुमार शाह को अनुशासनहीनता और पद के दुरुपयोग के आरोप में पद से हटा दिया था।
