June 9, 2026
देश दुनिया

Mamta Banerjee पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

आई पैक पर ईडी के छापे के दौरान कागजात लेकर भागने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा सोचा नहीं था ऐसा भी दिन होगा

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनाव संबंधी काम करने वाली आई पैक कंपनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल इस कंपनी पर जब ईडी ने जांच की थी तो ममता खुद वहां पहुंच कर कागजात उठा ले गई थींख् इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीएम ने छापे के बीच दखल देकर सिस्टम को ही खतरे में डाल दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा. एससी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील के तर्क खारिज करते हुए कहा कि यह केंद्र और राज्य के बीच का मामला नहीं है. इस मामले में कहां राज्य के अधिकार वाली बात शामिल है? हमने कभी नहीं सोचा था कि इस देश में ऐसा दिन आएगा जब कोई सिटिंग सीएम एजेंसी जहां जांच कर रही हो वहां घुस जाएगा. आई पैक का पूरा नाम इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी है और यह खुद को पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म बताती है। बार बार विवादों के बाद इसने चुनाव से ठीक पहले तृणमूल के पक्ष में अपने ऑपरेशन अगले बीस दिन रोकते हुए दफ्तर भी बंद कर दिया है. पश्चिम बंगाल में मतदान 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है.